फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी और सताएगी सर्दी, 19 तक चलेगी शीतलहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सर्दी का सितम 19 जनवरी तक जारी रहेगा। दिन में कोहरा छाया रहेगा और दोपहर बाद हल्की धूप निकलेगी। 21 और 22 जनवरी को फिर से मौसम खराब होने और बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। बर्फीली हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया था। दोपहर बाद हल्की धूप निकली और सूरज लुकी छिपी करता रहा लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम रहेगा।
पंत विवि के मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह ने बताया कि 19 जनवरी तक इसी तरह का मौसम रहेगा। पारा 6 डिग्री से भी नीचे जा सकता है। आरके सिंह के अनुसार 21 और 22 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन सकते हैं, इसकी सही रिपोर्ट मंगलवार तक ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें