फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी की पत्नी ने रिवाल्वर से गोली मारकर की हत्या

विज्ञापन
मुरादाबाद के गैलेक्सी आर्पटमेंट की रहने वाली मृतका शालिनी शर्मा का फाइल फोटो। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में गुरुवार दोपहर कलक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी की पत्नी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इकलौते बेटे की हत्या के बाद से महिला डिप्रेशन में थी। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के गैलेक्सी अर्पाटमेंट निवासी सुनील कुमार शर्मा कलक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात हैं। परिवार में शालिनी शर्मा (55) और एक बेटी सलौनी है। सलौनी की शादी हो चुकी है और वह पति के साथ रेवाड़ी में रहती है। सुशील कुमार ने पुलिस को बताया कि करीब नौ साल पहले उनके इकलौते बेटे मनु की हत्या कर दी गई थी। बेटे की हत्या के बाद से ही शालिनी मानसिक तनाव में चल रहीं थीं। गुरुवार सुबह सुनील कुमार ड्यूटी चले गए थे। घर में शालिनी अकेली थीं। दोपहर करीब तीन बजे सुनील कुमार लंच करने घर आए तो उनके फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजे की घंटी बजाई, मगर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो सुनील गार्ड तेजपाल और कारपेंटर को बुला लिया। गार्ड और कारपेंटर की मदद से मुख्य दरवाजे के ऊपर लगे कांच को तोड़ा गया। इसके बाद तेजपाल को अंदर किया गया। अंदर का नजारा देखकर तेजपाल ने चीख निकल गई। स्टोर रूम के गेट के पास ही शालिनी का खून से लथपथ हालत में शव पड़ा था, जबकि शव के पास ही सुनील का लाइसेंसी रिवाल्वर भी पड़ा था। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जुट गई। पड़ोसियों के समझाने पर उन्होंने देर शाम पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और इसके बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच पड़ताल कराई गई। एसपी सिटी अमित आनंद ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और पति से पूरे मामले की जानकारी ली।
नौ साल पहले बेटे की रानीखेत में हुई थी हत्या
मुरादाबाद। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया था कि सुनील शर्मा और शालिनी का एक बेटा मनू रानीखेत में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। नौ साल पहले हॉस्टल में मनू की हत्या कर दी गई थी। इकलौते बेटे की मौत से शालिनी टूट गई थी। सुनील शर्मा के घर में एक बार चोरी भी हो चुकी है।
विज्ञापन

महिला के बेटे की करीब नौ साल पहले हत्या हो गई थी, जिस कारण महिला मानसिक तनाव में रहती थी। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर भी मौके की जांच कराई गई है। शव के पास ही महिला के पति का लाइसेंसी रिवाल्वर मिला है।
विज्ञापन

अनिल यादव, सहायक पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें