फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज की थी... इसलिए सूरत तक न देखने दी

Fri, 06 May 2016 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
अपने बच्चाों के साथ ममता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आंधी में पोल गिरने से मरा कार ड्राइवर कृष्ण गोपाल शर्मा अविवाहित नहीं था बल्कि वह शादीशुदा और दो बच्चों का बाप था। अखबार में गोपाल की तस्वीर देखकर सामने आई ममता नाम की महिला ने दावा किया है कि गोपाल से आठ साल पहले उसने लव मैरिज की थी और तभी से उसके साथ रह रही है।
विज्ञापन


जबकि गोपाल की मां और बहनों ने कहा था कि गोपाल अविवाहित था और उसकी सगाई होने वाली थी। मंगलवार आधी रात तेज आंधी में यूनिपोल गिरने से उसके नीचे दबकर कार ड्राइवर कृष्ण गोपाल की मौत हो गई थी।

डबल फाटक दुर्गेश नगर निवासी उसके परिजनों ने मौके पर पहुंचकर कृष्णगोपाल की शिनाख्त की थी और पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था। लेकिन ससुराल वालों ने कृष्ण गोपाल की पत्नी ममता को इस हादसे की सूचनास नहीं दी।
विज्ञापन


मझोला के मोहल्ला सम्राट अशोक नगर में प्लंबर सतवीर के मकान में किराए पर रह रही ममता अपने पति के घर लौटने का इंतजार कर रही थी। गुरुवार दोपहर अखबार में छपी कृष्ण गोपाल की फोटो देखकर पड़ोसियों ने ममता को हादसे की जानकारी दी तो वह फफक पड़ी।

अमरोहा की रहने वाली ममता ने बताया कि उसने कृष्ण गोपाल के साथ आठ साल पहले लव मैरिज की थी और उसके दो बच्चे भी हैं। ससुराल वालों ने उसे नहीं अपनाया तो वह पति के साथ अलग किराए पर रहती थी। मकान मालिक सतवीर और पड़ोसियों का भी कहना था कि कृष्ण गोपाल सम्राट अशोक नगर में ही अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें