फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत में इन दिनों लखनऊ से भी हॉट बिलारी

Fri, 06 May 2016 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : Bureau
विज्ञापन
इस समय बिलारी सीट का ‘सियासी युद्ध’ सूबे की पालिटिक्स का केंद्र बना है। सभी पार्टियां इस चुनाव को 2017 के इलेक्शन का रिहर्सल मानकर प्लानिंग कर रही हैं। प्रदेश सरकार ने तो इस सीट पर अपने मंत्रियों की लंबी चौड़ी फौज लगा ही दी है भाजपा भी पूरी ताकत के साथ मैदान में है।
विज्ञापन


कांग्रेस भी अपना माहौल बनाने को पूरे दम के साथ जुटी है। इस सीट को फतह करने के लिए सपा, भाजपा और कांग्रेस हर सियासी गणित आजमा रहे हैं। इन पार्टियों के दिग्गज भी कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. निर्मल खत्री ने यहां बुधवार को चुनावी सभा की थी।

वह भाजपा और सपा पर जमकर बरसे थे। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने भी बिलारी सीट पर सभाएं करके पार्टी प्रत्याशी के लिए माहौल बनाया। उन्होंने विरोधियों पर हमला बोलते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां जनता के सामने रखीं। सपा के कैबिनेट मंत्री राजकिशोर और महबूब अली भी सभाएं करके वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें