फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे के प्यार में पागल चाची: अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे पति को मार डाला, महिला को उसकी ये हरकत थी नापसंद

Fri, 05 Apr 2024 09:36 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

महिला और उसके प्रेमी ने कबूला है कि मृतक हरदयाल दोनों के प्रेम संबंधों में बाधा बन रहा था। इस लिए उसे रास्ते से हटा दिया। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर ऐसी साजिश रची कि उसने एक बार भी अपने बच्चों के बारे में नहीं सोचा। उसके तीन बच्चे अनाथ हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां भतीजे के प्यार में चाची ने अपने ही पति की उसके साथ मिलकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पत्नी ने जो कहानी सुनाई वह पुलिस के गले से नीचे नहीं उतर रही थी। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 

विज्ञापन

मेदनीपुर निवासी फैक्टरी कर्मी हरदयाल की हत्या उसकी पत्नी रिंकी ने अपने प्रेमी सुनेपाल के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने गुरुवार को दोनों को गिरफ्तार कर हत्याकांड 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया। पुलिस पूछताछ में महिला और उसके प्रेमी ने कबूला है कि हरदयाल हम दोनों के प्रेम संबंधों में बाधा बन रहा था। इस लिए उसे रास्ते से हटा दिया।

Trending Videos

एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि मेदनीपुर निवासी हरदयाल फैक्टरी में काम करता था। मंगलवार रात फैक्टरी से आने के बाद हरदयाल आंगन में सो गया था जबकि बराबर वाली चारपाई पर उसकी पत्नी और बड़ी बेटे खुशबू (11) सो रही थी। जबकि दूसरी खुशी (4) और बेटा कुशल (8) अपनी नानी के घर मौजूद थे। 

बेटी की सुबह आंख खुली तो मंजर देख डर गई 
बुधवार सुबह खुबशू जागी तो उसने देखा कि उसकी मां दुपट्टे से हाथ बंधी हालत में कमरे में पड़ी थी। बच्ची ने अपनी मां के हाथ खोल दिए। हर दयाल की लाश आंगन में चारपाई पर पड़ी थी। महिला ने शोर मचा दिया। आस पड़ोस के लोग आ गए। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

पूछताछ में पत्नी ने रची ये कहानी
पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि रात में उसके घर में कुछ लोग घुसे और उसके पति की हत्या कर दी। इसके बाद उसके हाथ बांध दिए और कमरे में बंद कर भाग गए थे। इस मामले में मूंढापांडे के गांव नाजरपुर निवासी हरदयाल के मामा भूरे सिंह की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया। 

बार-बार बयान बदल रही थी पत्नी
बार-बार बयान बदल रही महिला से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। महिला ने बताया कि पति हरदयाल शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। जिससे वह तंग आ चुकी थी। इसी बीच उसके संबंध हरदयाल के भतीजे सुनेपाल से हो गए थे। सुनेपाल एक पैर से दिव्यांग है। हरदयाल को दोनों के संबंधों के बारे में जानकारी हो गई थी। 

झगड़े के बाद महिला ने भतीजे के साथ मिलकर पति की हत्या की
मंगलवार की रात करीब दस बजे हरदयाल का उसकी पत्नी से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद हरदयाल सो गया था। इसके बाद महिला ने सुनेपाल को अपने घर बुला लिया था। रिंकी ने अपने ही दुपट्टे से सुनेपाल के साथ मिलकर चारपाई पर सो रहे पति हरदयाल का गला घोट दिया था। किसी को शक न हो। इस लिए दोनों ने साजिश के तहत रिंकी के हाथ दुपट्टे से बांध दिए थे। इसके बाद आरोपी अपने घर सोने चला गया था। बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

तीन बच्चे हो गए अनाथ
हरदयाल की दो बेटियां खुशबू, खुशी और बेटा कुशल है। रिंकी ने प्रेमी के साथ मिलकर ऐसी साजिश रची कि उसने एक बार भी अपने बच्चों के बारे में नहीं सोचा। पिता की हत्या कर दी गई और मां हत्या के आरोप में सलाखों में पहुंच गई है। तीनों बच्चे अनाथ हो गए हैं।
विज्ञापन

भतीजे ने घोंटा था गला और पत्नी ने पकड़े थे पैर
पुलिस की गिरफ्त में आए सुनेपाल और उसकी चाची रिंकी ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि हरदयाल घर के आंगन में सो रहा था। इसी बीच महिला ने सुनेपाल को घर में बुला लिया था। सुनेपाल ने रिंकी का दुपट्टा लिया और हर दयाल की गले में डालकर उसे तेजी से कस दिया था। इसी दौरान महिला ने अपने पति के पैर पकड़ लिए थे। दम घुटने से दोनों ने उसे नहीं छोड़ा था। इसके बाद आरोपियों ने हरदयाल को चादर से ढक दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें