फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बंद कमरे में पत्नी ने पति संग किया ऐसा काम... खून से लथपथ चीखते हुए आया बाहर, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Tue, 28 Oct 2025 04:25 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

गंभीर हालत में पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने घायल व्यक्ति की पत्नी, उसके बेटे और पुत्र वधु के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थाना क्षेत्र में एक महिला ने ब्लेड से अपने पति का गुप्तांग काट दिया। गंभीर हालत में पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने घायल व्यक्ति की पत्नी, उसके बेटे और पुत्र वधु के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

मझोला क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति फर्म में काम करता है। उसने मझोला थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि 24 अक्तूबर की रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान पत्नी, बेटा और बेटे की पत्नी उसके साथ झगड़ा करने लगे। 

आरोप है कि तीनों ने मिलकर उसकी पिटाई की। उसकी जेब से रुपये भी निकाल लिए। आरोप है कि पत्नी उसे खींच कर कमरे में ले गई और ब्लेड से उसका गुप्तांग काट दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर शराबा होने पर आस पड़ोस के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दे दी। 
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया जहां उसका इलाज चल रहा है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें