फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी ने पालिका कर्मी को प्रेमिका के साथ पकड़ा... गर्लफ्रेंड आई हाथ; फिर भी वह नहीं माना अपनी गलती

Fri, 09 Aug 2024 03:25 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर

सार

प्रेमिका से मिलने के लिए पति ने अलग कमरा भी ले रखा है। जिस पर प्रेमिका का अक्सर आना जाना रहता है। पहले भी कई बार विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका कर्मी को उसकी पत्नी ने प्रेमिका के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। पालिका कर्मी भाग गया, जबकि उसकी प्रेमिका को पकड़कर उसके साथ मारपीट की गई। मामला थाने पहुंच गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। नगर के मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति नगर पालिका में कार्यरत है। उसकी पत्नी का कहना है कि पति का नगर की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। 

विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने के लिए पति ने अलग कमरा भी ले रखा है। जिस पर प्रेमिका का अक्सर आना जाना रहता है। पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। बताते हैं कि बृहस्पतिवार को प्रेमिका पालिका कर्मी के कमरे पर आई हुई थी। इसकी सूचना पर पालिकाकर्मी की पत्नी व बच्चे मौके पर पहुंच गए। पत्नी को देखकर पालिका कर्मी दीवार कूदकर भाग गया, जबकि उसकी प्रेमिका को पकड़ लिया गया। उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

मामला थाने पहुंच गया। महिला ने अपने पति की करतूत के बारे में पुलिस को बताया। कहा कि नगर पालिका चेयरमैन से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी पालिका कर्मी नहीं माना है। उधर, चेयरमैन राजपाल सैनी का कहना है कि कई बार पालिका कर्मी को समझाया जा चुका है, लेकिन वह सुधर नहीं रहा है। जरूरत पड़ी तो विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है। वहीं सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें