फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किसानों पर किया हमला तो ग्रामीणों ने गीदड़ को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। तहसील क्षेत्र के नगलिया शाहपुर गांव में शुक्रवार सुबह घर से शौच के लिए जंगल जा रहे दो किसानों पर गीदड़ ने हमला कर घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं उनके शोर मचने पर पहुंचे लोगों ने लाठी से पीट-पीटकर गीदड़ को मार डाला।
विज्ञापन

नगलिया शाहपुर गांव निवासी यादराम सिंह (75) शुक्रवार सुबह सात बजे अपने घर से जंगल शौच के लिए जा रहे थे। आबादी से लगभग 100 मीटर दूर जंगल पहुंचते ही गन्ने के खेत से निकले एक गीदड़ ने यादराम सिंह पर हमला कर दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर उनके पीछे से जंगल जा रहे राकेश सिंह ने समझा कि तेंदुए व अन्य जंगली जानवर हमला कर दिया है। बाद में राकेश यादराम सिंह के पास पहुंच गए और जब देखा कि हमलावर गीदड़ है तो उन्होंने खेत से गन्ने तोड़कर गीदड़ को भगाने का प्रयास किया।
राकेश के अनुसार, गीदड़ ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। लेकिन उन्होंने गीदड़ के दोनों अगले पैर और गर्दन को पकड़ लिया। इस दौरान अन्य ग्रामीण भी आ गए और हमलावर गीदड़ को लाठियों से पीटकर मार डाला। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी लाया गया जहां उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। गीदड़ के हमले से ग्रामीण यादराम सिंह के दोनों हाथ और एक टांग पर जखम हो गए, जबकि राकेश सिंह के हाथ और पैर पर जख्म हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें