फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी तीन परेशान करेगी बर्फीली हवा और गलन

विज्ञापन
दिल्ली रोड पर रात्रि 11 बजे छाया कोहरा। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। सर्दी का सितम अभी जारी रहेगा। आने वाले तीन दिनों तक तेज बर्फीली हवा और गलन परेशान करेगी। सोमवार तक मौसम में सुधार के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। तीन दिन बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन तब करीब चार दिन तक घना कोहरा लोगों के लिए दिक्कत खड़ी करेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन

सात दिन में सात डिग्री पारा गिरा तो गुरुवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन बन गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4 और अधिकतम 18 डिग्री रहा। इससे गलन बढ़ गई। हर कोई सर्दी से कांप उठा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में जरूर एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा देखने को मिला। लेकिन इसे महसूस नहीं किया जा सका। शुक्रवार को गुरुवार से कहीं अधिक गलन महसूस हुई। दिन में कुछ देर के लिए धूप खिली। लेकिन उसमें कोई तपिश नहीं रही। अधिक तापमान 16 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम पारा इतना ही बना रहेगा। लेकिन तेज सर्द हवाएं और गलन परेशान करेगी। इसके बाद मंगलवार से शुक्रवार तक घना कोहरा परेशानी का कारण बनेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ ही धूप खिलेगी। यदि वहां अच्छी धूप खिलती है तो मैदानी इलाकों में पारा गिरने के साथ ही गलन और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें