फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: मुरादाबाद में 24 घंटे में पांच डिग्री बढ़ा तापमान, रात में छाने लगा कोहरा, वाहन चलाना मुश्किल

Fri, 22 Dec 2023 05:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि 23 दिसंबर को हल्के बादल आने का अनुमान है। इससे मौसम उतार-चढ़ाव रहेगा। इसके बाद ठंड बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
मुरादाबाद में कोहरे के बीच टहलते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम साफ रहने की वजह से 24 घंटे में अधिकतम तापमान एकाएक बढ़ गया। पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी से दिन में गलन से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि शनिवार को हल्के बादल छा सकते हैं। सोमवार सुबह से मौसम बदला हुआ था। समय के साथ धूप में हल्की तपिश भी आ गई। इसकी वजह से दिन में हो रही गलन से राहत मिली।

विज्ञापन


हालांकि शाम को फिर गलन और ठिठुरन हुई। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

वातावरण में सुबह नमी 88 फीसदी थी, जो शाम को 57 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति पश्चिम से पूरब दिशा में दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि 23 दिसंबर को हल्के बादल आने का अनुमान है। इससे मौसम उतार-चढ़ाव रहेगा। इसके बाद ठंड बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें