राजस्थान के चूरू के बराबर तापमान
राजस्थान में रविवार को चूरू जिले का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सिसय था। वहीं श्रीगंगानगर का 41.1, जोधपुर में 41.1, जैसलमेर में 40.8, जयपुर 40.2, चित्तौड़गढ़ में 40.2, अजमेर में 39.7 और उदयपुर में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
पहाड़ पर बादल और नमी भरी हवा की वजह से तापमान में राहत थी। आने वाले दिनों में मौसम गर्म ही रहेगा। शुष्क रहने की वजह से हवा गर्म हो जाएगी। सोमवार तक तेज धूप रहने का अनुमान है। एलनीनो वर्ष होने की वजह से इस बार अप्रैल में पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं रहा है। अब कम से कम 15 से 20 दिन तगड़ी लू चलेगी। सामान्य दिनों में यह छह से सात दिन चलती है। यह सामान्य से दो गुना से ज्यादा है। चुभने वाली धूप रहेगी। -डॉ. आरके सिंह, पंतनगर विश्वविद्यालय