फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: मुरादाबाद में लगातार हुई बारिश ने तोड़ा 14 साल का रिकॉर्ड, तस्वीरों में देखें शहर के हालात

Mon, 11 Sep 2023 12:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

शहर में मूसलाधार बारिश के चलते कई मोहल्लों में भारी जलभराव हो गया। चौबीस घंटे तक लगातार हुई बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। सुरक्षा के चलते प्रशासन ने स्कूलों को बंद करवा दिया है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में बारिश के दौरान सड़कों पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में रविवार को हुई बारिश पिछले 14 वर्ष में सबसे ज्यादा है। रविवार सुबह करीब चार बजे से शाम छह बजे तक 14 घंटे में 162.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। इससे पहले वर्ष 2009 में सितंबर माह में एक दिन में 122 मिमी बारिश हुई थी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक दिन में इस सीजन की यह सर्वाधिक बारिश भी है। सोमवार को बादल छाने व हल्की बारिश के आसार हैं। रविवार सुबह लोगों के जागने से पहले बारिश का दौर शुरू हुआ।

विज्ञापन

मुरादाबाद में बारिश के दौरान सड़कों पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
दिनभर लगातार बारिश होती रही। दोपहर से शाम तक कई बार झमाझम बादल बरसे। दिनभर में एक बार भी ऐसा नहीं लगा कि मौसम खुलेगा। काले घने बादल छाए रहे और बीच-बीच में हवा की गति भी तेज रही। शाम छह बजे तक लगातार बादल बरसते रहे। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों का कहना है कि सुबह आठ बजे तक 10.2 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इसके बाद पूरे दिन में शाम छह बजे तक 152 मिलीमीटर बादल बरसे हैं।

मुरादाबाद में बारिश के दौरान सड़कों पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
इस तरह सिर्फ 14 घंटे में ही बारिश ने पिछले 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस वर्ष रविवार को एक दिन में इस सीजन की सबसे ज्यादा बारिश हुई है। इससे पहले 23 अगस्त को 117.6 मिलीमीटर बारिश हुई थी, जबकि चार अगस्त को 101.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। इस तरह इस मानसूनी सीजन में तीसरी बार सौ मिमी से अधिक बारिश हुई है।

मुरादाबाद में बारिश के दौरान सड़कों पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

सितंबर माह की औसत बारिश से ज्यादा बरसे बादल

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सितंबर महीने में औसत बारिश 153 मिलीमीटर है। वहीं रविवार को 162.2 मिलीमीटर बारिश होने की वजह से यह पूरे माह की औसत बारिश से भी अधिक हो गई। इस वर्ष इस सितंबर माह के पहले दस दिन में यह तीसरे दिन बारिश थी। आठ अगस्त को 1.4 मिलीमीटर बारिश हुई। नौ सितंबर को 54.2 मिलीमीटर बारिश हुई। इन तीन दिनों में 217.8 मिलीमीटर बारिश हो गई।

मुरादाबाद में बारिश के दौरान सड़कों पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा तापमान

रविवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में .5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हवा पूरब से पश्चिम दिशा में पांच किलोमीटर प्रति घंटा की गति से रही।
विज्ञापन

मुरादाबाद में बारिश के दौरान सड़कों पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2009 में 122 मिमी बारिश हुई थी। इसके बाद यह सबसे अधिक बारिश है। सितंबर में मानसून की विदाई का समय होता है। कई बार इस तरह की बारिश हो जाती है। हालांकि इस बार मानसून अक्तूबर के पहले सप्ताह तक खिंच सकता है। यह बारिश उत्तरी-पूर्वी हवाओं की वजह से हुई है। - डॉ. आरके सिंह, मौसम वैज्ञानिक, पंतनगर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें