फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बर्फीली हवाओं से ठिठुरा मुरादाबाद, गलन कर रही बेहाल, तापमान गिरने के साथ बारिश के आसार

Tue, 09 Jan 2024 11:00 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद मंडल में कड़ाके की ठंड लगातार जारी है। घने कोहरे के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने कहा कि मंगलवार को हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में सर्दी से बचने की कोशिश करता बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे की घनी चादर और बर्फीली हवा ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार को गलन ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह कोहरा छाया हुआ है। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा।

विज्ञापन


सभी सूर्य भगवान के दर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन धूप नहीं निकलने की वजह से राहत नहीं मिल सकी। शहरी क्षेत्र हो या गांव हर जगह ठंड से बचने के लिए लोग अलाव की व्यवस्था करने में जुटे रहे। जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। सुबह वातावरण में नमी 97 फीसदी थी और शाम को नमी 91 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति पश्चिम दिशा से पूरब में पांच से 10 किलोमीटर रही। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने कहा कि मंगलवार को हल्की बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव आएगा। मंगलवार सुबह तक बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। मंगलवार को अगले पांच दिन का पूर्वानुमान आएगा तो स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इसके बाद शीतलहर और परेशान करेगी।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें