फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: गर्मी बरकरार..बादलों ने गिराया तापमान, न्यूनतम पारा 26 डिग्री, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

Thu, 09 May 2024 10:10 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पहाड़ों में हुई बारिश का असर मुरादाबाद के मौसम पर भी पड़ा है। बादल के बीच मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान कम हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में भीषण गर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में तेज धूप की वजह से गर्मी बेहाल कर रही है। हालांकि बादलों की आवाजाही की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी बादल छाने का अनुमान व्यक्त किया है। बुधवार को सुबह तेज धूप निकली थी।

विज्ञापन


दोपहर में धूप की तपिश की वजह से गर्मी से लोग परेशान हो रहे थे। हालांकि बीच-बीच में आंशिक रूप से बादल छा रहे थे। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह अधिकारियों के अनुसार बुधवार को तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। हवा में नमी होने की वजह से सुबह वातावरण में नमी 60 फीसदी थी, जो शाम को 43 फीसदी रही। हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन


पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों में तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। इसकी वजह से मौसम में बदलाव आया है।
विज्ञापन


यही कारण है कि वहां से आने वाली नमी भरी हवा से मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों के तापमान पर भी असर पड़ रहा है। तापमान सामान्य से कम है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें