फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लायनेस क्लब प्राचीन ने मनाया तीजोत्सव, भावना बनीं तीज क्वीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लायनेस क्लब प्राचीन की ओर से शनिवार को लेडीज क्लब में तीजोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों ने गीतों पर नृत्य कर जमकर धमाल मचाया। भावना चौधरी को तीज क्वीन का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब डायरेक्टर सरोज गुप्ता, अंजू और प्रिया पांडे ने दीप प्रज्वलन कर किया। क्लब अध्यक्ष बबीता गोयल ने सभी को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सदस्यों को आकर्षक उपहार भी वितरित किए। संचालन अंजू ने किया। इस अवसर पर ममता अग्रवाल, नीलू रानी और भावना ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष विजयलक्ष्मी पंडित रहीं। उन्होंने सभी को तीज की बधाई देते हुए त्योहार को प्रेम और उल्लास के साथ मनाने का संदेश दिया।
पल्लवी अग्रवाल और मृदुल दुबे ने तीज गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में रंग भर दिए। तीजोत्सव के दौरान तीज क्वीन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें भावना चौधरी ने खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम में मनोरंजन गेम्स और हाउजी का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर मोनी भटनागर, प्रीति कश्यप, सपना, शोभा, मनोज सिंह, अलका, रूपा, बबीता सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें