फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांठ में फिर बढ़ा रामगंगा का जलस्तर, प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। मैदानी और पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण रामगंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ गया है। इसे लेकर तहसील प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। खादर के गांवों में एनाउंसमेंट कराकर ग्रामीणों को जागरूक और सतर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

रामगंगा नदी कांठ के खादर क्षेत्र से होकर निकल रही है। बरसात के दिनों में हर साल रामगंगा नदी के उफनाने से खादर में भारी नुकसान होता है। जहां किसानों की हजारों बीघा फसलें खराब हो जाती हैं तो वहीं नदी के द्वारा खेतों में कटान करने से नुकसान होता है। इस बार भी मैदानी और पहाड़ी इलाकों लगातार हो रही बारिश के कारण रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ा चल रहा है। रविवार को फिर जलस्तर में वृद्धि हुई।
गोपालपुर के मनोहर सिंह, दरियापुर के अमीचंद्र सिंह सैनी, राजीपुर खादर महेश कुमार, बेगमपुर के रामकला सिंह, महदूद कलमी के मोहम्मद नदीम आदि का कहना है कि नदी के द्वारा खेतों में कटान किया जा रहा है। जिससे खेतों में नुकसान हो रहा है। इधर रामगंगा के बढ़े जलस्तर को देखते हुए तहसील प्रशासन भी अलर्ट है। गांवों में एनाउंसमेंट कराकर नदी की ओर न जाने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

- वर्जन
रामगंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए राजस्व टीमों के साथ ही सभी छह बाढ़ चौकियों को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है। वैसे अभी कोई घबराने की बात नहीं है। लेकिन एहतियात के तौर पर अधिकारियों के द्वारा भी रामगंगा क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा है। ग्रामीणों से अपील है नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है, वह नदियों की ओर न जाएं और न ही उनमें नहाने और घुसने का प्रयास करें।- स्निग्धा चतुर्वेदी एसडीएम, कांठ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें