फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छजलैट-इस्माइलपुर और मल्हपुर खैईया के रपटा पुल बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। पिछले कई दिन से हो रही बारिश के कारण क्षेत्र से होकर निकल रहीं गांगन, करूला और सुंदरी नदियों का जलस्तर भी इस समय काफी बढ़ा हुआ है। इस समय गांगन नदी पर देहरी जुम्मन और शेखुपुरा के बीच बने रपटा पुल के साथ ही मल्हपुर खैईया रपटा पुल के ऊपर होकर नदी का पानी बह रहा है।
विज्ञापन

वहीं छजलैट-इस्माइलपुर मार्ग पर करूला नदी के पानी का बहाव भी तेजी के साथ रपटा पुल के ऊपर से हो रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से तहसील प्रशासन ने रविवार को छजलैट-इस्माइलपुर और मल्हपुर खैईया के रपटा पुलों पर आवागमन रोक दिया है। पुलों के पास बैरिकेडिंग की गई है। ग्रामीणों की जागरूकता के लिए दोनों जगहों पर बैनर लगाए गए हैं।
बता दें कि दो दिन पहले कांठ तहसील क्षेत्र के गांव मल्हपुर खैईया में गांगन नदी के रपटा पुल पर दोस्तों के साथ सेल्फी व वीडियो बनाते समय मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र निवासी जुगनेश की नदी में डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

कांठ की एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी ने बताया कि रपटा पुलों के ऊपर बह रहे पानी के कारण कोई हादसा न हो और ग्रामीणों की सुरक्षा के साथ ही सुरक्षित आवागमन को देखते हुए छजलैट-इस्माइलपुर मार्ग पर करूला नदी के रपटा पुल और मल्हपुर खैईया में गांगन नदी के रपटा पुल पर बैरिकेडिंग कराकर फिलहाल आवागमन को रोक दिया गया है। ग्रामीणों से अपील है कि वह बैरिकेट किए गए रपटा पुलों से होकर निकले का प्रयास न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें