फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अस्थायी मार्ग पर भरा पानी, स्कूल वैन सहित कई वाहन फंसने से लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरजन नगर। नगर में निर्माणाधीन पुलिया के पास बने अस्थायी मार्ग पर बुधवार को स्कूली वाहनों के अलावा कई अन्य वाहन जाम में फंसे रहे। कई घंटे तक प्रयास के बाद जाम हटा तो वाहन चालकों ने राहत की सास ली।
विज्ञापन

सूरजनगर-डिलारी मार्ग पर पुलिया निर्माण के कारण खेत से होकर वाहनों के आवागमन लिए अस्थायी मार्ग बनाया गया है। मार्ग सड़क से गहरा होने के कारण उस पर पानी भर गया है। लगभग 10 दिन से हल्के व भारी वाहन इस मार्ग से होकर गुजर रहे हैं। लगातार पानी से वाहन गुजरने पर अस्थायी मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बुधवार को पिकअप और एक ट्रैक्टर मार्ग में फंसे हुए थे तभी स्कूल से बच्चों को लेकर जा रही वैन भी फंस गई। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे ग्रामीण ने बच्चों को वैन से बाहर निकाला। अस्थायी मार्ग में कई वाहन फंस जाने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें