फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: राशन कार्ड काटने पर दरियापुर के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। राशन कार्ड कटने के कारण राशन नहीं मिलने पर गुस्साए बाढ़ प्रभावित गांव दरियापुर के ग्रामीणों ने बुधवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने उन्हें राशन वितरण योजनाएं से वंछित किए जाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम संत दास पंवार से इसकी शिकायत की। तहसील पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि राशन योजना के लिए वह हर तरह से पात्र हैं, अब तक उन्हें राशन मिल भी रहा था, लेकिन अचानक 52 राशन कार्डों को पात्रता सूची से हटा दिए गए, जिस कारण उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। प्रशासन द्वारा बांटी गई बाढ़ राहत सामग्री भी उन्हें राशन कार्ड कटने की वजह से नहीं मिल पाई है। दरियापुर की रूपा देवी, राजेश सिंह, कलुआ सिंह, चंद्रपाल सिंह, सोनू, मूर्ति देवी, ध्यान सिंह, बबली आदि ग्रामीणों ने उनके राशन कार्डों को दोबारा से सूची में शामिल करने की मांग की। एसडीएम ने जांच कराने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें