फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल जीएसटी निरीक्षक के खिलाफ वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सेंट्रल जीएसटी के निरीक्षक कृष्ण गोपाल प्रजापति के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। जिसमें लंबे समय से निरीक्षक गैरहाजिर चल रहे हैं।
विज्ञापन

मझोला के प्रकाश नगर निवासी प्रेम पाल सिंह ने सिविल लाइंस थाने में 20 अप्रैल 2021 को धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में आशियाना निवासी सेंट्रल जीएसटी निरीक्षक कृष्ण गोपाल प्रजापति के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। कृष्ण गोपाल वर्तमान में क ाशीपुर में तैनात हैं। इस मामले में निरीक्षक ने हाईकोर्ट से स्टे ले लिया था। जो कि 18 नवंबर 2021 को समाप्त हो गया था। स्टे समाप्त होने के बाद भी आरोपी निरीक्षक अदालत में हाजिर नहीं हुआ और न ही अपनी जमानत की पैरवी की। शुक्रवार को अधिवक्ता प्रेम सिंह ने अदालत में मुकदमे की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर आरोपी निरीक्षक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की मांग की। जिसे अदालत ने स्वीकर करते हुए जीएसटी निरीक्षक कृष्ण गोपाल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें