फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: धरना देना पर निलंबन व संविदा समाप्ति की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। यूपी रोडवेज कर्मचारी संघ की ओर से बुधवार को प्रदर्शन करने पर परिवहन निगम ने कर्मचारियों पर निलंबित और संविदा समाप्ति की कार्रवाई की चेतावनी दी है। रोडवेज कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के लिए पीतलनगरी स्थित परिवहन निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में नोटिस दिया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद क्षेत्रीय प्रबंधक ममता सिंह ने बताया कि परिक्षेत्र के किसी भी बस अड्डे या परिसर में धरना प्रदर्शन करने की अनुमति कर्मचारियों को नहीं दी गई है। अगर रोडवेज कर्मचारी धरना प्रदर्शन करते हैं तो वह असंवैधानिक होगा। धरना नोटिस को देखते हुए परिक्षेत्र के सभी कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। यदि परिक्षेत्र का कोई भी कर्मचारी किसी भी धरने में शामिल होता है तो उसका वेतन काट लिया जाएगा। नियमित कर्मचारियों के विरुद्ध निलंबन जैसी कार्रवाई की जाएगी। यदि धरने में संविदा, आउटसोर्स कर्मचारी सम्मिलित होते हैं तो संविदा समाप्त कर दी जाएगी। इनके खिलाफ एस्मा के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी कर्मचारी धरने में जा रहे हो वह कमरे व आलमारी की चाबी अपने सुपरवाइजर या अधिकारी को देकर जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें