फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गोदाम भरे, एक हफ्ते से धान की ताैल नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय परिसर स्थित खाद्य विभाग के सरकारी धान खरीद केंद्र पर एक सप्ताह से धान की ताैल नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रामनगर गंगपुर निवासी सत्यवीर सिंह, सोनू सिंह और जोरावर सिंह, करावर गांव निवासी भगवानदास और पुलेंद्र सिंह, नगला नस्सू निवासी चरन सिंह, बिलारी निवासी रजा हुसैन और सहसपुर निवासी राकेश आदि किसान सरकारी धान खरीद केंद्र पर धान की तोल के बारे में जानकारी लेने पहुंचे।
यहां किसानों को क्रय केंद्र प्रभारी मौजूद नहीं मिले।
किसानों ने बताया कि वह सप्ताह भर से लगातार क्रय केंद्र पर आ रहे हैं लेकिन उनका धान नहीं ताैला जा रहा है। क्रय केंद्र पर मिले कर्मचारी ने किसानों को बताया कि पूर्व में खरीदे गए धान से क्रय केंद्र का गोदाम भरा पड़ा है, इसलिए नई खरीद नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान क्रय केंद्र प्रभारी विजयराज सिंह ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था में पहले चावल मिलों को एडवांस एक ट्रक चावल का लॉट देना होता है, बाद में मिलें क्रय केंद्रों का धान उठाता है। समय से एडवांस चावल का लॉट न मिल पाने पर खरीदे धान का उठान नहीं हो पा रहा है। इसी वजह से धान की ताैल प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें