फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 15 हजार की रिश्वत लेते चकबंदी पेशकार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरेली/ मुरादाबाद। फरीदपुर चकबंदी कार्यालय का पेशकार रजत चौधरी 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। पेशकार के खिलाफ कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रजत चौधरी मूल रूप से मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव रूपपुर टंडौला का निवासी है।
एंटीकरप्शन थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल ने बताया कि फरीदपुर के पदारथपुर निवासी आदिल को दान में कुछ जमीन मिली थी। आदिल जमीन का दाखिल खारिज कराने रजत चौधरी के पास गए थे। रजत चौधरी ने इसके बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदिल ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन थाने में कर दी। इस पर ट्रैप टीम गठित कर रजत चौधरी को पकड़ने के निर्देश दिए गए थे।
टीम ने पहले आरोप की जांच कर पुष्ट कर लिया कि मामला सही है। डीएम से अनुरोध कर दो स्वतंत्र गवाह लिए गए। फिर सादा कपड़ों में बृहस्पतिवार को टीम फरीदपुर में चकबंदी कार्यालय के पास तैनात हो गई। आदिल के हाथ से जैसे ही रजत ने 15 हजार रुपये रिश्वत ली, एंटी करप्शन टीम ने उसे पकड़ लिया। टीम उसको लेकर कोतवाली पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें