कुंदरकी (मुरादाबाद)। कुंदरकी पुलिस की शनिवार सुबह चेकिंग के दौरान बाइक सवार गोकशी में वांछित दो आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गोली लगने से घायल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और दूसरा आरोपी भाग गया। जबकि एक सिपाही भी घायल हुआ है। वहीं भागने वाले आरोपी के साथी की पुलिस तलाश कर रही है
सीओ राजेश तिवारी ने बताया कि शनिवार सुबह में कुंदरकी पुलिस ने जलालपुर रोड पर ग्राम मिलक काजी के मोड़ पर चेकिंग अभियान चला रही थी। दस दौरान सामने से बिना नंबर की बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए, पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार नहीं रूके। पुलिस टीम की बाइक सवारों की मठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद घायल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा उसका साथी फरार हो गया। वहीं सिपाही उज्जवल भी घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना नाम नाजिम निवासी ग्राम पत्तेहपुर खास थान मैनाठेर बताया जबकि उसने फरार साथी का नाम दानिश निवासी ग्राम बगरौआ थाना कुंदरकी बताया था। सीओ ने बताया कि 14 अगस्त को ग्राम सौंदा के जंगल में हुई गोकशी की घटना में दोनों आरोपी शामिल हैं। वहीं पुलिस ने शुक्रवार को सौंदा की गोकशी में रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र के ग्राम सराय इमाम निवासी आलमगीर और ग्राम बैरूवा निवासी आलिम के अलावा कुंदरकी थाने के ग्राम बगरौआ निवासी बाबू और उनके बेटे आसिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
कुंदरकी। थाना प्रभारी आके शर्मा ने बताया कि मुठभेड़ में घायल नाजिम सौंदा गांव के जंगल में हुई गोकशी की घटना पर वांछित था जिसकी तलाश की जा रही थी। एसएचओ के अनुसार नाजिम पर पहले से ही गोकशी, पशुु क्रूरता अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट में आठ दस मुकदमे दर्ज हैं। अब मुकदमे में शेष वांछितों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिशें दे रही हैं जिसको भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र के ग्राम सराय महेश निवासी किसान बिलकेश ने कुंदरकी पुलिस को सूचना देकर बताया कि बुुधवार दोपहर में करीब तीन बजे वह अपनी गायों को चराने निकटवर्ती ग्राम सौंदा के जंगल में आया था। शाम को घर वापस जाते समय उसकी एक गाय जंगल से गुम हो गई। काफी तलाश करने के पश्चात भी उसकी गाय नहीं मिली। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे वह अपने गाय को ढूढ़ने का काफी प्रयास किया तभी गन्ने के खेत में उसकी गाय के कटे अवशेष दिखाई दिए। वहां पर खेत स्वामी के दो बेटे शाने रब और जुनैद जो कसाइयों के साथ गोकशी करते हैं तभी इनके साथ सैफनी थाना क्षेत्र के ग्राम सराय इमाम निवासी आलमगीर और चार अज्ञात लोग उसको देखकर गाय काटने के औजार लेकर जंगल की ओर से भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो कटे अवशेष मिले। एसपी देहात भी मौका मुआयना किया।