मतदान केंद्रों पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। दलपतपुर में तो पैट्रोमैक्स की रोशनी में इलेक्शन कराया जा रहा था। कुछ लोगों ने बैलेट पर चुनाव चिन्ह ठीक से नजर न आने की शिकायत की। कई सेंटरों पर पेयजल की व्यवस्था नहीं थी। स्टाफ को बैठने के लिए कुर्सियां तक कम पड़ गईं।
मूंढापांडे विकास खंड क्षेत्र के गांव दलपतपुर में प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र में पैट्रोमैक्स की रोशनी में इलेक्शन कराया जा रहा था। रोशनी भी इतनी मंद थी कि लोगों को बैलेट पेपर पर अपने पसंदीदा प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह ठीक से नजर नहीं आ रहा था। मतदाताओं ने इसकी शिकायत भी मतदान अधिकारियों से की।
लेकिन कोई सुधार यहां किया नहीं गया था। कुछ सेंटरों पर सुरक्षा कर्मियों के सामने पेयजल का भी संकट रहा। मतदान कर्मियों के लिए पर्याप्त फर्नीचर की भी व्यवस्था नहीं की गई थी।