फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एसआईआर फॉर्म भरने में घबराएं नहीं मतदाता

Mon, 01 Dec 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत रविवार को समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव फुरकान अली ने कांठ विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भ्रमण कर मतदाताओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसआईआर के अंतर्गत मतदाता गणना प्रपत्र फॉर्म भरने के लिए कतई भी न घबराएं। यदि फॉर्म भरना जरूरी है, यदि फॉर्म नहीं भरा तो मतदाता सूची से नाम बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं को फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया भी समझाई और बीएलओ से मिलकर शीघ्र फार्म भरने के लिए कहा। मौके पर अमजद खां, अंजार चौधरी, माजिद अली, जुनैद, भूरा आदि रहे। वहीं दूसरी ओर सपा नेता कयामुद्दीन सैफी ने गांव-गांव जाकर एसआईआर के बारे में लोगों को बताया और समय पर फार्म भरकर बीएलओ को देने के लिए जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें