फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फर्राटा दौड़ में विवेक, अरुण और जीवेश ने पाया पहला स्थान

Sat, 27 Sep 2025 11:24 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर में स्टेशन रोड स्थित रामरतन इंटर कॉलेज में शुक्रवार सुबह से क्षेत्र के सभी इंटर कॉलेजों के छात्रों की संंकुलीय खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन अलग अलग दूरी की दौड़ और लंबी कूद कराई गई।
विज्ञापन

संकुल खेल प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में विवेक कुमार, अभिषेक कुमार और रितिक, 100 मीटर जूनियर वर्ग में अरुण कुमार, धमेंद्र कुमार और अस्तित्व कुमार, 100 मीटर दौड़ सब जूनियर वर्ग में जीवेश कुमार, अभिषेक कुमार और रोहित कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में उमेश कुमार, कपिल कुमार और विपिन कुमार,200 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में मुकेश कुमार, रामरतन सिंह और अनूप कुमार, 200 मीटर दौड़ सब जूनियर वर्ग प्रतियोगिता में अंकुश मौर्य, जितेंद्र कुमार और रोहित कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया।
400 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में उमेश कुमार, वीरू सिंह और सुमित कुमार, 400 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में अवनीश कुमार, मनोज कुमार और बलवेंद्र सिंह, 400 मीटर दौड़ सब जूनियर वर्ग में रेशु यादव, प्रेम सिंह और अंकुश मौर्य ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। लंबी कूद सीनियर वर्ग में विनय, अभिषेक और प्रियांशु, लंबी कूद जूनियर वर्ग में दीपक, अरुण और परमजीत तथा सब जूनियर वर्ग में नेपाल सिंह, सूर्यांश और जीवेश कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। संकुल खेल प्रतियोगिता का उदघाटन राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रघुपति देव और रामरतन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामकिशन ने संयुक्त रूप से किया। संकुल खेल संपन्न कराने में रणविजय सिंह, योगेंद्र वर्मा, रामवीर सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, विप्लव जयसवाल, आनंद कुमार सिंह, विवेक यादव, पंकज सक्सेना आदि शिक्षकों का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें