फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हाई वोल्टेज बिजली लाइन में फाल्ट से मची भगदड़, केबल में लगी आग

Sat, 27 Sep 2025 11:23 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर में जर्जर हो चुकी बिजली लाइनों में हर रोज फाल्ट हो रहे हैं उपभोक्ता परेशान हैं। शुक्रवार की शाम भी नगर में टाउन फीडर की हाई वोल्टेज लाइन में फाल्ट हो गया, जिससे केबल में आग लगने की वजह से भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

कांठ नगर के उपभोक्ताओं के लिए स्थानीय बिजली उपकेंद्र से तीन फीडर संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें से एक टाउन और दूसरा तहसील व तीसरा कृषि फीडर के नाम से है। तहसील और टाउन फीडरों की बिजली लाइन काफी जर्जर हो चुकी हैं, जिनमें आए दिन फाल्ट होते रहते हैं और नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। शुक्रवार की शाम भी करीब 07:15 बजे नगर में पुराने रोडवेज बस स्टैंड के पास टाउन फीडर की हाई वोल्टेज बिजली लाइन में फाल्ट होने से केबल में आग लग गई। जिससे लोगों में भगदड़ मच गई और टाउन फीडर की आपूर्ति भी ठप हो गई। भारतीय किसान यूनियन टिकैत सहित नगर के उपभोक्ता अनेकों बार जर्जर लाइनों को बदलवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन इस ओर बिजली निगम के द्वारा कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जबकि जर्जर लाइनें हादसों को न्योता दे रही हैं। नगर निवासी उपभोक्ता देवराज सिंह, महिपाल सिंह, सोनू कुमार, हेमंत कुमार, नीरज कुमार, अंकित शर्मा आदि उपभोक्ताओं ने त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले जर्जर बिजली लाइनों को दुरूस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें