कुंदरकी। भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिलने पर ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। शुक्रवार की देर शाम ग्रामीणों ने जैतवाड़ा बिजलीघर का घेराव किया और बिजली समस्या को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही दूसरे संचालित फीडरों की भी आपूर्ति बंद करा दी।
हंगामा बढ़ता देखकर बिजली महकमे में खलबली मच गई। एसडीओ ने इस सम्बंध में पुलिस को सूचना देकर अवगत कराया जिसके बाद जैतवाड़ा बिजलीघर पर पुलिस पहुंची तो मामला शांत हो गया है। बिजली की आपूर्ति को सुचारू कराने की प्रयास किया जा रहा है। वहीं एसएसओ ने बताया कि जैतवाड़ा गांव में दो ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोड होने की वजह से उपभोक्ताओं के घरों में आपूर्ति बाधित थी। वहीं भीषण गर्मी में बिजली नहीं आने से जीना मुहाल हो रहा था इसलिए ग्रामीणाें का धैर्य जवाब दे गया। सुरक्षा और शांति व्यवस्था को देर रात तक पुलिस कर्मी तैनात रहे। एसडीओ कुंदरकी दया शंकर ने बताया कि एक ट्रांसफार्मर में कुछ दिक्कत थी जिसकी वजह से कुछ उपभोक्ताओं के घरों में आपूर्ति बाधित हो गई।