बिलारी। नगर में शुक्रवार को अलग अलग मोहल्लों की विद्युत लाइन में खराबी और अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे। बिलारी नगर के टाउन थ्री फीडर की विद्युत लाइन में खराबी आ जाने से शाहबाद रोड, रजा नगर, कबीर नगर, फुलवार रोड आदि मोहल्लों में शुक्रवार दोपहर में चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। नगर के टाउन टू फीडर पर शुक्रवार दोपहर विद्युत लाइन में ब्रेकडाउन हो जाने और अघोषित कटौती के चलते तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता शिवम वाष्णेय ने बताया कि बारिश के मौसम में नगर की विद्युत लाइनों में ब्रेकडाउन की समस्या बढ़ी है। हालांकि सूचना मिलते ही विद्युत स्टाफ को भेजकर ब्रेकडाउन तत्काल दूर कराया जा रहा है।