फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चौपाल में ग्रामीणों ने उठाया जर्जर सड़क का मुद्दा

Sat, 16 May 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। शुक्रवार को ग्राम पंचायत सलेमपुर खास में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के मुख्य मार्ग के अत्यंत ही जर्जर होने का मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इस मार्ग को दोबारा से बनवाने की मांग की और इस संबंध में अधिकारियों को प्रार्थनापत्र भी दिया। सलेमपुर खास निवासी गौहर हुसैन, राशिद सैफी, तमूर, पंकज कुमार, नफीस अहमद, फईम अहमद, मोहम्मद उवैश, मलिक, मोहम्मद यूनुस, मुजफ्फर आदि ने ग्राम चौपाल के दौरान कहा कि उसके गांव में जुमेरात के बाजार से मास्टर जगत सिंह के घर तक उस समय मुख्य मार्ग बना था, जब उनका गांव आंबेडकर योजना में चयनित हुआ था लेकिन आज यह मार्ग अनदेखी के कारण अत्यंत ही जर्जर हाल है।
ग्रामीणों का कहना था कि एक तो मार्ग जर्जर था और ऊपर से जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन डालने के बाद इसे ऐसे ही खोदकर छोड़ दिया गया, जिससे आने-जाने में परेशानी हो रही है। मार्ग के ऊबड़-खाबड़ होने से वह ठोकर खाकर गिर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इन ग्रामीणों ने गांव सलेमपुर खास के ग्रामीणों ने गांव के मुख्य या प्रवेश द्वार पर कोई भी सूचना बोर्ड नहीं होने का मुद्दा भी उठाया इस दौरान एडीओ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक , पूर्ति निरीक्षक, ग्राम प्रधान सचिन चौधरी रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें