फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: साईं मंदिर रोड पर जलभराव के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सहसपुर में ब्लॉक कार्यालय के निकट साईं मंदिर रोड पर जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने रविवार दोपहर प्रदर्शन किया। इस मामले में उन्होंने अधिकारियों को ज्ञापन भेजा। इस दौरान हाईवे किनारे के नाले की लंबे समय से सफाई न होने की समस्या भी सामने आई।
विज्ञापन

मुरादाबाद से आगरा को जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग सहसपुर गांव की आबादी से गुजरता है। सहसपुर में हाईवे पर जहां ब्लॉक कार्यालय है उसी के बराबर से एक सड़क साईं मंदिर, मोहल्ला लौहारान, नीम चौक राजमहल की ओर जा रही है। इस सड़क के किनारे बने नाले में होकर आबादी का पानी हाईवे के पश्चिम में बने नाले में जा रहा है। हाईवे के नाले की लंबे समय से सफाई नहीं होने की वजह से नाला मलबे से पट गया है।
परिणाम स्वरूप आबादी का गंदा पानी साईं मंदिर रोड पर भरा हुआ है। इस रोड के निकट ही गांव में साप्ताहिक सब्जी बाजार भी लगती है। लोगों को गंदे पानी में होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

दस दिन पहले ग्रामीणों ने बीडीओ को ज्ञापन दिया था। बीडीओ के निर्देश पर एडीओ पंचायत ने सहसपुर में विशेष सफाई अभियान चलाने के लिए सफाई कर्मियों की एक टीम भी लगाई लेकिन लगभग 25 हजार की आबादी वाले सहसपुर गांव में सांई मंदिर रोड वाले इलाके की सफाई नहीं हो पाई। रविवार दोपहर जल भराव वाले इलाके में नागरिक एकता परिषद के अध्यक्ष प्रेम कुमार, सपा नेता अब्दुल वारिस अंसारी और कांग्रेसी नेता शाकिर मलिक के नेतृत्व में अनेक ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए और जलभराव के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
बाद में एसडीएम, डीपीआरओ और बीडीओ को ज्ञापन भेजकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग उठाई।
एडीओ पंचायत शकील अहमद ने बताया कि सहसपुर गांव में सफाई कर्मियों का समूह लगाकर विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। सांई मंदिर रोड वाले इलाके पर जल्दी ही सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें