फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांवड़ पथ पर शराब की दुकानों का ग्रामीणों ने फिर किया विरोध

Fri, 07 Aug 2026 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। कांवड़ पथ पर आश्रम और शनि मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित शराब की दुकानों को हटवाने की मांग का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी गांव मौहड़ी हजरतपुर के ग्रामीण और महिलाएं एकत्र होकर तहसील पहुंचे और नारेबाजी करते हुए एसडीएम को प्रार्थना-पत्र देकर शराब की दुकानों को हटवाने की मांग की।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचे ग्रामीणों ने एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी को प्रार्थना-पत्र देते हुए कहा है कि कांवड़ पथ पर गांव मौहड़ी हजरतपुर के पास श्री-श्री 1008 स्वामी देयानंद देव स्वरूप निष्कलंकी महाराज के आश्रम और शनि मंदिर स्थित है। जिससे हजारों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है। लेकिन यहां कुछ दूरी पर ही स्थित शराब की दुकानों के होने से श्रद्धालुओं, महिलाओं, बच्चों, बेटियों को आने-जाने में परेशानी होती है। शराब पीने के शौकीन लोगों का जमावड़ा होने से महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। ग्रामीणों ने शराब की दुकानों को यहां से हटवाने की मांग की। जिस पर एसडीएम ने उनकी बात को सुनते हुए आश्वासन दिया और बताया कि वह इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी को अपनी ओर से पत्र भेज चुकी हैं। प्रार्थना-पत्र देने वालों में राष्ट्रीय समानता दल के जिलाध्यक्ष तेज सिंह सैनी, चंद्रपाल सिंह, जगदीश सिंह, सुरेश कुमार, हरपाल सिंह, मनीष चौहान, ओमपाल सिंह, लीला देवी, काजल, प्रियंका देवी, ओमवती देवी, रामकली, ज्योति, दयावती, रेनू, कुसुम देवी, अलका, सुनीता, शीतल, मोनिका, प्राची, गीता, राजवती, सुदेशना रानी, पूनम देवी, सोनी देवी, मूर्ति देवी, रूबी, ऊषा देवी, ममता आदि ग्रामीण व महिलाएं रहीं। बता दें कि इससे पहले भी ग्रामीणों ने तीन और चार अगस्त को भी शराब की दुकानों के विरोध में तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया था। पिछले वर्ष भी उन्होंने शराब की दुकानों को यहां से हटवाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें