ठाकुरद्वारा। नगर पालिका नगर में करीब 10 हजार घरों में पीने के पानी की आपूर्ति करती है। नगर पालिका का दावा है कि नगर में शुद्ध पानी की आपूर्ति हो रही है। सात माह पहले नगर पालिका कार्यालय परिसर में स्थित ओवरहेड टैंक की सफाई की गई थी।
नगर में पानी की आपूर्ति के लिए 16 नलकूप और तीन ओवरहेड टैंक स्थित हैं लेकिन नगर के ज्यादातर घरों में लोगों ने आरओ लगा रखे हैं।