फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चक मार्ग पर कब्जे के विरोध में दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। विकास खंड की ग्राम पंचायत शहजादपुर के गांव ताजपुर कल्लू के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों ने गांव की चक रोड पर कब्जा कर रखा है। चक मार्ग को जिला पंचायत द्वारा पक्का किया जाना प्रस्तावित है। ग्रामीणों का आरोप है कि चक मार्ग पर कब्जे से पानी की निकासी भी नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने मामले में कार्रवाई के लिए एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में राजेंद्र सिंह के मकान से चामुंडा तालाब तक चक मार्ग है। चक मार्ग को पक्का कराने के लिए जिला पंचायत ने प्रस्ताव कर दिया है। लेकिन पड़ोसी गांव के तीन लोगों ने चक मार्ग पर कब्जा कर रखा है। इस वजह से चकमार्ग पक्का नहीं हो पा रहा है। चक मार्ग के बराबर से पानी की निकासी के लिए नाला निर्माण भी होना है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पानी की निकासी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर होंगे। एसडीएम ने ग्रामीणों को प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर प्रधानपति ताराचंद, बलराम सिंह, जसराम, जसपाल, अमरजीत सिंह, हेम सिंह, कुंवरपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें