फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में पशु काट रहे चार युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, एक हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रविवार रात जंगल में पशु काट रहे युवकों को ग्रामीणों ने जमकर सबक सिखाया। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर चार आरोपी पकड़ लिए और उनकी जमकर पिटाई की। जिसमें एक आरोपी की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि तीन आरोपी कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन

मूंढापांडे थानाक्षेत्र के जटनी गांव के पास जंगल में आरोपी पशुओं का कटान करने के बाद मांस वाहनों में लादकर फरार हो जाते थे। ग्रामीण सुबह खेत पर पहुंचते तो उन्हें पशुओं के अवशेष पड़े मिलते। ग्रामीणों ने इस मामले की सूचना पुलिस को भी दी थी, मगर आरोपी पुलिस के हत्थे भी नहीं चढ़ पाए। रविवार रात ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ने की योजना बनाई। देर रात पशु लदा वाहन जंगल में पहुंच गया। इसके बाद आरोपियों ने पशुओं को काटने की तैयारी शुरू कर दी। इसी दौरान ग्रामीण पहुंच गए और उन्होंने मौके पर ही चार आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद उनकी जमकर पिटाई की गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच और चारों आरोपियों गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम फिरोज निवासी जैतवाड़ा थाना कुंदरकी, इसरार निवासी जलालपुर थाना कुंदरकी, गुलाम मोहम्मद निवासी पगरउआ थाना कुंदरकी और रहीसुद्दीन निवासी कनकपुरा थाना डिडौली जनपद अमरोहा बताया है। ग्रामीणों की पिटाई से आरोपी रईसुद्दीन की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि मौके से फरार होने वाला आरोपी सुरजीत निवासी जटनी है। पुलिस ने मौके से एक सेंट्रो कार और पशु काटने के उपकरण बरामद किए हैं। थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि रौंडा पुलिस चौकी प्रभारी विजय सिंह की ओर पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तीन आरोपी कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिए गए हैं। जबकि रईसुद्दीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

आरोपी सुुरजीत बाजारों से खरीदकर लाता था पशु
मुरादाबाद। थाना प्रभारी का कहना है आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि मौके से फरार होने वाले पांच आरोपी सुरजीत ही क्षेत्रों तथा बाजारों से पशु खरीद कर लाता था। इसके बाद वह पशुओं को आरोपियों के हवाले कर देता था। आरोपी जंगल में पशुओं को काटने के बाद मांस वाहनों में लादकर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें