कांठ। छजलैट स्थित डाक घर के सामने मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाइवे से आबादी के बीच से होकर जा रहा करीब डेढ़ सौ मीटर का रास्ता कच्चा है। इस रास्त पर पानी निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। लोगों को कच्चे रास्ते को बनवाने के लिए कई बार मांग की लेकिन पांच साल में भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
इस रास्ते पर शकील ठेकेदार, कामिल, सकावत, इलमुद्दीन, बाबू, आरिफ, गुड्डू, नाजिम, सिमरन आदि ग्रामीणों का घर है। इसी मार्ग से किसानों अपे खेतों पर भी जाते हैं। छजलैट निवासी विजेंद्र सिंह, पप्पू सिंह व राशिद का कहना है कि बरसात में हालत खराब हो जाती है। कीचड़-पानी भरने से ग्रामीण, बच्चे फिसल कर गिरते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इस रास्ते को जल्द से जल्द पक्का बनवाया जाए।
छजलैट ग्राम पंचायत के निवर्तमान ग्राम प्रधान व प्रशासक शमीम अहमद अंसारी ने बताया कि इस कच्चे रास्ते से ग्रामीणों को परेशानी है, यह रास्ता पक्का होना चाहिए। लेकिन बजट के अभाव में वह इसे पक्का नहीं करा पाए हैं। उन्होंने इसे क्षेत्र पंचायत से बनवाने को ब्लाॅक प्रमुख और विधायक निधि से पक्का कराने को विधायक से कई बार अनुरोध किया, आश्वासन भी मिला मगर यह बना नहीं। अगली कार्य योजना में इसे शामिल किया जाएगा।
...फोटो सं. 04