फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सहकारी संघ ठाकुरद्वारा की अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। सहकारी संघ ठाकुरद्वारा की अध्यक्ष आशा देवी के खिलाफ लाए गये अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान के लिए 11 जून को संचालकों की बैठक बुलाई गई है। सहकारी संघ के उपसभापति संजीव कुमार आदि ने डीएम को संघ की अध्यक्ष आशा देवी पत्नी जगदीश सिंह निवासी बैजनाथपुर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया। जिस पर डीएम ने बीडीओ ठाकुरद्वारा को अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर बैठक बुलाने का आदेश दिए हैं। बीडीओ डीएम के आदेश पर यह अविश्वास प्रस्ताव की बैठक के लिए 11 जून को सुबह 11 बजे की तिथि निर्धारित की है। सहकारी संघ के संचालकों की बैठक सहकारी संघ पर कराने के आदेश संघ के सचिव हरेंद्र कुमार को दिए गए हैं। हरेंद्र कुमार ने बताया कि सहकारी संघ के अध्यक्ष का चुनाव 2023 में हुआ था। सहकारी संघ में 12 संचालक हैं। इनमें से एक संचालक की मृत्यु हो गई है। 11 संचालक ही अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव की बैठक में भाग लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें