फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांठ में परंपरागत ढंग से निकाली विजयदशमी शोभायात्रा

Fri, 03 Oct 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
कांठ नगर में दशहरा मेला स्थल पर रामलीला मंचन में मौजूद लंकापति रावण।
विज्ञापन
कांठ। नगर में प्रशासन द्वारा गठित श्री रामलीला मंचन समिति (अस्थायी) के तत्वाधान में बृहस्पतिवार की शाम 116 वीं विजय दशमी शोभायात्रा धूमधाम के साथ परंपरागत ढंग से निकाली गई। इसमें भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, वीर हनुमान सहित विभीषण रथ पर विराजमान थे। श्रीराम ने युद्ध में रावण का वध कर बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया।
विज्ञापन

नगर के श्री रामलीला मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए दशहरा मेला स्थल पहुंची। यहां मुख्य अतिथि कांठ के निवर्तमान भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इधर मेला स्थल पर ही रामलीला मंचन में श्री राम और रावण की सेनाओं में भयंकर युद्ध हुआ। अंत में भगवान श्रीराम ने विभीषण के बताने पर रावण की नाभि में बाण मारकर उसका वध किया और रावण के पुतले का भी श्री राम ने अग्निबाण मारकर दहन किया। सुरक्षा के लिहाज से मेले में भारी पुलिस बल व पीएसी जवान तैनात रहे। शोभायात्रा और मेले की व्यवस्था में रामलीला समिति के कुंवर सुरेंद्र सिंह, वरिष्ठ सदस्य मुकेश माहेश्वरी, सहयोगी कमेटी से राधेश्याम भुइयार, दानवीर सिंह, धर्मपाल सिंह चौहान, बीनू चौहान, शिशु चौहान, संजीव चौहान, आकाश प्रभाकर, ब्रह्मपाल सिंह, हरपाल सिंह, धर्मवीर विश्नोई, विजय कुमार, निपेंद्र सिंह, पवन चौहान, सचिन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें