फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फरहेदी कला में धूमधाम से निकाली कलश यात्रा

Fri, 03 Oct 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। क्षेत्र के ग्राम फरहेदी कला में बुधवार को धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ मंदिर प्रांगण से हुआ। सिर पर कलश रखकर महिलाएं शोभायात्रा में चल रहीं थीं। वहीं श्रद्धालु भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकते नजर आए। गांव की गलियाें में धार्मिक जयकारों से गूंजते रहे और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में पहुंची और विशेष पूजा-अर्चना सम्पन्न हुई। शोेभायात्रा में प्रेमपाल सिंह, रामकिशोर, राजपाल, रमेश दिवाकर, जितेंद्र दिवाकर, सूरजपाल, अशोक दिवाकर, संजय दिवाकर, विनोद, शिवम, अनिल दिवाकर सुखराम दिवाकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें