फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video Viral: मुरादाबाद में दो युवक लड़ा रहे थे पंजा, आसपास के लोग थे उत्साहित, कटाक की आवाज आई और टूट गया हाथ

Thu, 05 Dec 2024 12:25 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में पंजा लड़ाने के दौरान एक युवक की हड्डी टूटने का वीडियो वायरल हुआ है। जिला आर्म रैसलिंग एसोसिएशन ने इसे अधिकृत प्रतियोगिता का हिस्सा न बताते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है। वीडियो सामने आने के बाद लोग कई तरह की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में पंजा लड़ाते युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में पंजा लड़ाने के दौरान एक युवक की हड्डी टूटने का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है। वीडियो में दिख रहा है कि दो युवक पंजा लड़ा रहे हैं। इसी दौरान कट की आवाज के साथ एक युवक की हड्डी टूट जाती है।

विज्ञापन


घटना के बाद आसपास मौजूद लोग उसे संभालते हैं लेकिन घटना के बाद सभी सन्न रह जाते हैं। वायरल वीडियो में दो युवक पूरी ताकत के साथ पंजा लड़ाने का मुकाबला कर रहे हैं। उनके आसपास कई लोग खड़े हैं। जो मुकाबले को उत्सुकता से देख रहे हैं।
विज्ञापन


इसी दौरान एक युवक अपने प्रतिद्वंद्वी को हराने के लिए जोर लगाता है। तभी जोरदार आवाज के साथ उसके हाथ की हड्डी टूट जाती है। वह युवक दर्द से कराहते हुए तुरंत अपना हाथ पकड़कर हट जाता है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं।

कुछ लोग इसे दुर्भाग्यपूर्ण बता रहे हैं। एक्स अकाउंट पर शेयर वीडियो के बारे में साफ नहीं है कि यह घटना मुरादाबाद के किस इलाके की है। जिला आर्म रैसलिंग एसोसिएशन के सचिव रोहित कुमार हंस ने कहा कि वायरल वीडियो के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


यह वीडियो संगठन की ओर से आयोजित किसी अधिकृत प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं है। उन्होंने बताया कि यह वीडियो कब का है और किस स्थान का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। उन्होंने आर्म रैसलिंग करने वालों को सावधानी बरतने और सही तकनीक का उपयोग करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें