फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे पर डिस्को का वीडयो टिक टॉक पर किया अपलोड, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 19 Nov 2019 01:56 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

टिक टॉक पर वीडियो बनाकर वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया है। एसएसपी ने वायरल वीडियो पर स्वत: संज्ञान लिया। इसके बाद मैनाठेर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा कायम किया गया है।

विज्ञापन

 
टिक टॉक पर अपलोड वीडियो में युवक तमंचा हाथ में लिए डांस करता नजर आ रहा था। यह वीडियो सोशल मीडिया में जब तेजी से वायरल हुआ। इस वायरल वीडियो का एसएसपी अमित पाठक ने स्वयं संज्ञान लिया। एसएसपी के निर्देश पर दौड़ी मैनाठेर पुलिस ने घेराबंदी करने आरोपी बिलाल निवासी ग्राम ललवारा थाना मैनाठेर गिरफ्तार कर लिया। 

मैनाठेर कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को ललवारा तिराहे के निकट से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस की ओर से सोमवार की शाम को उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर लिया। मंगलवार को मैनाठेर पुलिस आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार आरोपी को चालान कर उसको न्यायालय में पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें