फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति के किया ट्रैक पर कार्य अचानक आ गई अवध असम एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के मैगल गंज में सोमवार को रेल हादसा होने से बाल बाल बच गया। इंजीनियरिंग शाखा की टीम ने बिना अनुमति के ट्रैक पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। अचानक अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। ट्रैक पर मरम्मत कार्य कर रहे कर्मचारी झंडी देकर दौड़े और ट्रेन रुकवा दी। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दे दी। सूचना मिलने पर रेलव प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को इस मामले में अपने बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन

मंडल के मैगल गंज में डाउन लाइन पर सोमवार सुबह इंजीनियरिंग शाखा की टीम मरम्मत कार्य कर रही थी। इसकी जानकारी न तो अधिकारियों को दी गई और न ही स्टेशन मास्टर को दी गई थी। सुबह ग्यारह बजकर 35 मिनट पर अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। स्टेशन मास्टर की ओर से हरी झंडी दे दी गई। जिस कारण अवध असम ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई। अचानक ट्रेन आती देख ट्रैक पर मरम्मत कार्य कर रहे कर्मचारी दौड़े और उन्होंने झंडी दिखाकर ट्रेन रुकवा दी। इस ट्रेन के रुकने की वजह से अन्य गाड़ियां भी रोक दी गई। ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। डीआरएम तरुण प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें