फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डबल फाटक पर रोके वाहन, शहर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डबल फाटक पुल पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर यातायात पुलिस ने वाहनों का आवागमन बंद कर दिया। अचानक यातायात रोके जाने से जहां चाैराहे पर जाम लग गया, वहीं पंडित नगला बाईपास व अन्य मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इससे स्टेशन रोड, ईदगाह रोड, प्रभात मार्केट, पंडित नगला बाईपास, कोहिनूर तिराहे पर करीब तीन घंटे तक भीषण जाम लगा रहा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही हरिद्वार और ब्रजघाट से कांवड़ियों के जत्थे आने शुरू हो गए थे। धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ती गई। रामगंगा पुल पर सिर्फ दोपहिया वाहनों का आवागमन हो रहा है। ऐसे में बरेली, रामपुर, बिलारी, कुंदरकी की ओर जाने वाले कांवड़िये अपने वाहन लेकर डबल फाटक पुल पर चढ़कर कोहिनूर तिराहे से होकर दिल्ली-लखनऊ हाईवे की ओर जाने लगे। कांवड़ियों की भीड़ के कारण दोपहर एक बजे डबल फाटक पुल पर भीषण जाम लग गया। इसके बाद पुलिस ने पुल पर ऑटो, ई-रिक्शा और कारों का आवागमन बंद कर दिया गया। सिर्फ कांवड़ियों को निकलने की अनुमति दी गई। अन्य वाहनों को हनुमान मूर्ति तिराहे से होकर पंडित नगला बाईपास की ओर भेजा गया। इससे शहर में जाम लग गया।
संभल चौराहे से लेकर रोडवेज बस अड्डे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। डबल फाटक पुल पर वाहनों को चढ़ने से रोका गया तो इसका असर ईदगाह रोड पर भी दिखा। ईदगाह रोड पर जामा मस्जिद पुल तक दूर तक जाम लग गया। शहर में प्रवेश करने वाले कोहिनूर तिराहे, हनुमान मूर्ति तिराहा, जामा मस्जिद पुल पर घंटों जाम से अफरातफरी मच गई। इसके बाद यातायात पुलिस ने मोर्चा संभाला। करीब तीन घंटे बाद शाम करीब चार बजे यातायात सामान्य हो सका। हालांकि, रात में फिर कई मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें