कांठ। विकास खंड छजलैट की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत सलेमपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से कॅरिअर मेला आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों के समक्ष कॅरिअर संबंधी जानकारियां साझा की गई।
मेले की शुरूआत विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनुज अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अचल त्यागी और पंख कार्यक्रम संयोजक विवेक कुमार राजपूत ने संयुक्त रूप से की। यहां प्रधानाचार्य की मौजूदगी में यूपी पंख पोर्टल कार्यक्रम की वार्षिक पत्रिका अभिव्यक्ति का भी विमोचन किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस पत्रिका में गत वर्षों के कार्यों की उपलब्धियों का दस्तावेज है। यह आने वाले समय के लिए हमारी संकल्पनाओं और योजनाओं का प्रतिबिंब भी है। मेले में विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अतिथियों ने अवलोकन भी किया। साक्षी, मनु, मुकेश, क्रिश कुमार, आयला, आयशा, सद्दीक, विशेष, विक्की, कार्तिक, शिवम, छुटकी रानी आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। मुख्य वक्ता थाने की महिला उपनिरीक्षक व एमएसटी टीम-11 प्रभारी सोनम ने पुलिसिंग से संबंधित जानकारियां दी। एसआई गौरव कुमार, सीएचसी चिकित्सक डॉ. राजीव सिंह, मुख्य वक्ता डाॅ. महताब आलम, आर्टिस्ट सलमा खान, शारीरिक शिक्षक प्रेम शंकर, सिक्योरिटी सेक्टर से महक, होम्योपैथी चिकित्सा से डाॅ. अमर लता, रक्षा से संदीप सिंह, शिक्षिका प्रियंका चौधरी, स्वास्थ्य से अनीस अहमद, ललित कला में निपुण आमिर, डिजिटल एजुकेशन से डिंपल सक्सेना, ताइक्वांडो प्रशिक्षक रितिका शर्मा, योगाचार्य महेंद्र सिंह विश्नोई आदि ने विद्यार्थियों को कॅरिअर से जुड़े बिंदुओं पर विद्यार्थियों से चर्चा की। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. अनुज अग्रवाल ने सभी का आभार और संचालन विशाल कुमार ने किया। इस अवसर पर लोकेश कुमार, सलोनी, विवेक कुमार, तारा सिंह, मुफीजुर्रहमान, सत्यपाल सिंह आदि रहे।