खो-खो जूनियर बालक की टीम अब्दुल कलाम, खो-खो बालिका की टीम गार्गी, रस्साकस्सी सीनियर बालक की टीम सुभाष, रस्साकस्सी जूनियर बालक की टीम रामानुजन व रस्साकस्सी बालिका की टीम कल्पना चावला ने बाजी मारी। वहीं उपविजेता टीमों में टीम आर्यभट्ट, भगत सिंह, हर्षवर्धन, अर्जुन, लक्ष्मीबाई, भाभा, अपाला, टैगोर, रमन व सुनीता विलियम्स शामिल रही। व्यक्तिगत प्रतिस्पर्द्धाओं में 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर वंशु, शानू, प्रियम, ईशिका, आरती रहे। द्वितीय स्थान पर यश, कृष, आकृति, आन्या, अनाया तथा तृतीय स्थान पर कार्तिक, फैजी, कनक, महिमा रहे। बैडमिंटन एकल प्रथम स्थान पर मोमीन, द्वितीय स्थान पर आदित्य रहे। प्रतियोगिता के बाद सभी विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एसडी स्कूल के संरक्षक अशोक शर्मा, मुख्य अतिथि सोमेंद्र कुमार, शंकर लाल रुहेला, अभिषेक रुहेला आदि मौजूद रहे।