फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रेन की चपेट में आकर फल विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में दलपतपुर के पास सोमवार शाम चार बजे ट्रेन की चपेट में आकर फल विक्रेता की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान मृतक का मोबाइल पुलिस कर्मियों को मिल गया। मोबाइल टूट गया था। उसका सिम दूसरे मोबाइल में डाला। इसी दौरान मृतक के नंबर पर एक कॉल आई। कॉल मृतक की भतीजी सना ने की थी। उसे हादसे की जानकारी दी तो परिजन मौके पर पहुंच गए। तब उन्होंने मृतक की पहचान मोहम्मद असद (40) के रूप में की। वह कटघर के लाजपत नगर निवासी था। मोहम्मद असद फल बेचता था। मृतक के भाई अशरफ ने बताया कि उनके भाई शुक्रवार और सोमवार को मूंढापांडे थाना क्षेत्र के चमरौआ स्थित मजार पर जाते थे। सोमवार को वह घर से मजार पर जाने क लिए निकले थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें