फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat Train: पीएम के झंडी दिखाते ही दौड़ पड़ी वंदे भारत, दोपहर बाद पहुंचेगी मुरादाबाद, स्टेशन पर स्वागत

Tue, 12 Mar 2024 10:09 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद मंडल की दूसरी वंदे भारत ट्रेन मंगलवार से शुरू हो गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तौर पर इसका शुभारंभ किया। देहरादून से लखनऊ के बीच चलने वाली यह ट्रेन दोपहर बाद मुरादाबाद स्टेशन पर पहुंचेगी। जहां इसका स्वागत होने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से लखनऊ के लिए वंदेभारत ट्रेन शुरू कर दी गई है। इसका शुभारंभ पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर किया। मुरादाबाद मंडल की दूसरी और मुरादाबाद जंक्शन से गुजरने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन मंगलवार दोपहर 12:30 बजे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

विज्ञापन


यहां ट्रेन का भव्य स्वागत होगा। इसके लिए सांसद डॉ. एसटी हसन, विधायक रितेश गुप्ता आदि जनप्रतिनिधि पहुंचेंगे। रेलवे स्टेशन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सभी वरिष्ठ अधिकारी वंदे भारत के उद्घाटन कार्यक्रम में देहरादून पहुंचे थे। वहां से ट्रेन सुबह करीब नौ बजे रवाना हुई जो दोपहर 12:30 बजे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

सभी अधिकारी ट्रेन में बैठकर मुरादाबाद आएंगे। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कई यात्री भी ट्रेन में सवार होंगे। इसके बाद इसे लखनऊ के लिए रवाना कर दिया जाएगा। बीच में बरेली स्टेशन पर भी पांच मिनट के लिए वंदे भारत का ठहराव होगा।
विज्ञापन


डीआरएम राजकुमार सिंह का कहना है कि शाम सात बजे से पहले ट्रेन लखनऊ पहुंच जाएगी। विभिन्न स्टेशनों पर वन स्टेशन वन प्रोडक्ट का लोकार्पण भी किया जाएगा।

जल्द घोषित होगी नियमित संचालन की तारीख

डीआरएम राजकुमार सिंह ने बताया कि वंदे भारत के नियमित संचालन की तारीख रेलवे बोर्ड जल्द घोषित करेगा। ट्रेन का नंबर, पथ व समय तय कर दिया गया है। बोर्ड ने यह भी कहा है कि ट्रेन सोमवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन चलेगी। तिथि घोषित होने के बाद मंगलवार को लखनऊ से सुबह 5:15 बजे चलेगी।

8:33 बजे बरेली व 9:52 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। दोपहर 12:10 बजे हरिद्वार व 1:35 बजेे देहरादून पहुंच जाएगी। वहां से वापसी में दोपहर 2:25 बजे चलेगी 3:26 बजे हरिद्वार, शाम 5:40 बजे मुरादाबाद, 7:03 बजे बरेली व रात 10:40 बजे लखनऊ पहुंच जाएगी।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें