फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खाद के गड्ढों पर अवैध कब्जे होने पर भड़का वाल्मीकि समाज

Fri, 03 Jul 2026 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। जसरतपुर गांव में खाद के गड्ढों की भूमि पर दबंग ग्रामीणों द्वारा अवैध कब्जा कर लिए जाने के विरोध में वाल्मीकि समाज के लोग भड़क गए। भावाधस पदाधिकारियों के साथ बाल्मीक समाज के लोगों और ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन दिया तथा कब्ज़ेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के बिलारी तहसील अध्यक्ष राकेश वाल्मीकि के नेतृत्व में बृहस्पतिवार दोपहर तहसील मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों और वाल्मीकि समाज के लोगों के लोगों ने एसडीएम को अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया की गांव की आबादी के निकट ग्राम समाज की जिस खाली जमीन पर लगभग चालीस वर्ष से गांव के लोग कूडा डालते आ रहे हैं, उसी जमीन पर गांव निवासी दबंग प्रवृत्ति के दो लोगों ने मिट्टी डालकर अवैध कब्जा कर लिया है। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों को अब अपने घरों का कूड़ा डालने को लेकर समस्या आ रही है।
ज्ञापन में मांग की गई है की ग्राम समाज भूमि से अवैध कब्जा हटवाकर कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन देने वालों में राजकुमार. सोमपाल, महेश बालकिशन, जयपाल, भूरे सिंह, चंद्रपाल, सरोज, राहुल, अजय, कैलाश, सुधीर, गोविंद शिशुपाल, अरुण कुमार, रमेश कुमार आदि मुख्य थे। एसडीएम ने ग्रामीणों को उनके ज्ञापन पर जांच कराकर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें