फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण : दो घंटे में ही भर गए इस सप्ताह के सभी सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। टीकाकरण को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। इसी का नतीजा है कि स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के लिए पोर्टल पर पंजीकरण शुरू किए तो छह दिन के सभी सत्र सिर्फ दो घंटे में ही फुल हो गए।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा का कहना है कि मुरादाबाद जनपद में 10 मई से युवाओं का टीकाकरण चल रहा है। 22 मई तक करीब 40 हजार युवा कोरोना संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीन डोज ले चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पहले प्रतिदिन 2400 के हिसाब से टीकाकरण का लक्ष्य रख रहा था, लेकिन शासन से मिल रही वैक्सीन की डोज के हिसाब सेे प्रतिदिन के लक्ष्य को बढ़ाकर 5200 कर दिया गया है। पिछले सप्ताह तीन दिन लगातार मौसम खराब होने के बावजूद प्रतिदिन करीब चार हजार से अधिक युवाओं ने टीका लगवाया है। शनिवार को 4,499 युवाओं ने टीका लगवाया था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि अगले सप्ताह के लिए शासन की ओर से 25500 वैक्सीन की डोज मिली है। इसी के अनुरूप इस सप्ताह 32 सत्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। रविवार सुबह दस बजे पंजीकरण के लिए पोर्टल को खोला गया था, लेकिन दो घंटे में ही जनपद के सभी 32 सत्र फुल हो गए।
45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को मिलेगी सहूलियत
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी का कहना है कि 45 वर्ष आयु वर्ग से अधिक के व्यक्तियों के लिए शासन की ओर से वैक्सीन की 4100 डोज मिलीं हैं। हालांकि सप्ताह के बीच में भी शासन की ओर से वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराई जाती हैं। इसी में पूरे सप्ताह टीकाकरण किया जाता है। युवाओं की तरह 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का भी पंजीकरण किया जा रहा है, लेकिन जो व्यक्ति बिना पंजीकरण के टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे हैं तो उन्हें लौटाने के बजाय उनको भी टीका लगाया जा रहा है। हालांकि पहले से पंजीकृत व्यक्तियों को टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाती है। इसलिए यदि 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति पंजीकरण करवाने के बाद टीका केंद्र पर पहुंचते हैं तो उन्हें सहूलियत रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें